भारत ने बैडमिंटन में पक्का किया पहला मेडल, मेजबान जापान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने बैडमिंटन में अपना पहला मेडल पक्का कर लिया। मेंस टीम इवेंट में भारत ने जापान को 3-0 से हराकर यह मेडल पक्का कर लिया। अब सेमीफाइनल में उसका सामना चीन से हो सकता है।

लक्ष्य सेन ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की जिसकी मदद से भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने मंगलवार को यहां क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में पदक पक्का कर दिया। भारतीय पुरुष टीम ने पिछले चरण में रजत पदक जीता था। अब बुधवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना मौजूदा चैंपियन चीन और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। एशियाड से पहले लगातार कुछ टूर्नामेंट में शुरूआती दौर से बाहर होने के कारण सेन का मनोबल थोड़ा गिरा हुआ था, उन्होंने पहला गेम गंवाकर शुरुआत की और निर्णायक गेम में 14-19 से पिछड़ने के बाद हार की कगार पर थे।

Lakshya Sen

लक्ष्य सेन (साभार-X)

लेकिन अल्मोड़ा के 25 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी काबिलियत के बूते लगातार सात अंक हासिल कर दुनिया के सातवें नंबर और दो बार के विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता कोडाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस सत्र में दो खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पूर्व विश्व चैंपियन होकी ताकुरो और कोबायाशी युगो की जोड़ी को 21-18, 24-22 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

End of Feed