पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों के लिए सबसे ज्यादा धनराशि एथलेटिक्स को मिली, जानिए किसको क्या मिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 04:11 PM IST

Athletics get biggest amount for preparation for Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब कुछ ही समय बचा है। इस बार के खेलों के लिए खिलाड़ियों ने जमकर तैयारी की है उन तैयारियों के लिए सरकारी कोष से खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम मिली है। खेलों में सबसे अधिक धनराशि एथलेटिक्स को मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • खिलाड़ियों को मिला सरकार की भरपूर आर्थिक सहायता
  • तैयारियों के लिए खेलों में एथलेटिक्स को मिली सर्वाधिक धनराशि

सिर्फ एक ओलंपिक पदक किसी खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी है और अगर यह स्वर्ण पदक हो तो फिर सोने पर सुहागा है। तीन साल पहले तोक्यो खेलों में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक के बाद भारत में इस ओलंपिक चक्र में ट्रैक एवं फील्ड के खिलाड़ियों को सरकारी कोष में सबसे बड़ा हिस्सा मिला है।

Paris Olympics 2024 Preparation Fund

ओलंपिक 2024 में भारत (X)

पीटीआई के पास उपलब्ध भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सरकार ने एथलेटिक्स पर 96 करोड़ आठ लाख रुपये खर्च किए। इस बार 16 खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर लगभग 470 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पिछले ओलंपिक चक्र में टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत एथलेटिक्स पर पांच करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

End of Feed