भारत को दिलाया ऐतिहासिक ओलंपिक कोटा, फिर भी तीरंदाजी कोच को तीन महीने से नहीं मिली सैलरी

Indian Archery Coach Salary Controversy: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। लेकिन इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद कोच कजिंस को कार्यभार संभालने के तीन महीने बाद भी वेतन नहीं दिया गया है।

Indian Archery Coach Salary Controversy: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया, लेकिन इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे खड़े विदेशी कोच को अभी तक एक रुपया वेतन नहीं मिला है। अमेरिका के दिग्गज कोच डेव कजिंस को मई महीने में भारत का मुख्य कंपाउंड तीरंदाजी कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। भारत ने कुल मिलाकर तीरंदाजी में पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए और ओलंपिक कोटा हासिल करने वाला पहला देश बनकर इतिहास रचा।

Archery Coach

भारतीय तीरंदाजी कोच (फोटो साभार- World Archery)

तीन महीने के बाद भी नहीं मिला वेतन

लेकिन इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद कोच कजिंस को कार्यभार संभालने के तीन महीने बाद भी वेतन नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज कजिंस ने भारत छोड़कर स्वदेश लौटने की धमकी दी है। सूत्रों ने बताया, "उन्होंने कुछ अधिकारियों से बात की और कहा कि अगर भुगतान नहीं होता है तो वह स्वदेश लौट जाएंगे। पिछले तीन महीने में उनके साथ जिस तरह बर्ताव हुआ है, उससे वह खुश नहीं हैं। अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है।"

End of Feed