मां बनने के 14 महीने बाद जीत के ट्रैक पर दीपिका कुमारी, एशिया कप तीरंदाजी में दो गोल्ड जीते

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2024, 11:07 AM IST

Asian Archery Championship 2024, Deepika Kumar Wins Gold Medals: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में रविवार को यहां दो स्वर्ण पदक जीतकर मां बनने के 14 महीने बाद जीत की राह पकड़ी। भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीते जिनमें 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले चरण में रविवार को यहां दो स्वर्ण पदक जीतकर मां बनने के 14 महीने बाद जीत की राह पकड़ी।

Deepika Kumari Wins Two Gold Medals In Asian Archery Championship

दीपिका कुमारी (Instagram)

भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 14 पदक जीते जिनमें 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी सात फाइनल्स में जीत दर्ज की। उसने इसके अलावा तीन रजत पदक भी हासिल किये।

End of Feed