उबेर कप के फाइनल में भारत की खराब शुरुआत, डेनमार्क ने 2-3 से हराया

डेनमार्क: उबेर कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में भारत मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया।​​​ ग्रुप ए के अपने शुरुआती मुकाबले में दो मैच के बाद भारत मेजबान डेनमार्क के साथ 1-1 से बराबरी पर था।

डेनमार्क: उबेर कप में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। उबेर कप फाइनल के अपने पहले ग्रुप ए मुकाबले में भारत मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गया। ग्रुप ए के अपने शुरुआती मुकाबले में दो मैच के बाद भारत मेजबान डेनमार्क के साथ 1-1 से बराबरी पर था। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की विश्व नंबर 21 लाइन क्रिस्टोफर्सन को 21-13, 18-21, 21-17 से कड़े मुकाबले में हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शानदार वापसी करते हुए कई मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः उन्हें विश्व नंबर 26 लाइन होजमार्क क्येर्सफेल्ट के खिलाफ 12-21, 23-25 से हार का सामना करना पड़ा।

Uber Cup

उबेर कप में भारत को हाथ लगी निराशा (फोटो साभार- @BAI_Media)

भारतीय टीम को हाथ लगी निराशा

क्येर्सफेल्ट ने इसी महीने की शुरुआत में 2026 यूरोपीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। तन्वी शर्मा को पहला गेम जीतने के बाद भी अमाली शुल्ज के हाथों 54 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 16-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया। अब ’करो या मरो’ वाले मुकाबले में श्रुति मिश्रा और प्रिया कोंजेंगबाम की महिला युगल जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट गंवा दिए और एक घंटे 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद निर्णायक मुकाबला अमाली सेसिले कुदस्क और मेटे वर्जे से 17-21, 21-11, 21-23 से हार गईं। आखिरी और औपचारिकता मात्र रह गए मुकाबले में तनीषा क्रास्टो और सिंधू ने जीत दर्ज की जब एलेक्जैंड्रा बोजे और क्रिस्टिन बुश ने दूसरे गेम में ही मैच छोड़ दिया।

End of Feed