Asian Games 2026: गोल्ड और ओलंपिक में सीधी एंट्री की उम्मीदें लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना, कप्तान टेटे ने भरी हुंकार

India Women Hockey Team Departs For Asian Games 2026 In Japan: हॉकी वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना हो गई है। भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने रवाना होने से पहले बताया क्या हैं उनकी उम्मीदें।

एफआईएच हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल करते हुए इतिहास रचने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए रवाना हो गई है। टीम का लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करना है। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई और कोच स्योर्ड मारिज्ने की देखरेख में, भारत ने दशकों में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम पांचवें स्थान पर रही। यह 1974 में हुए पहले वर्ल्ड कप के बाद से उनका सबसे अच्छा नतीजा था। अब सबकी नज़रें एशियाई खेलों पर हैं, जहां दांव और भी ऊंचे हैं।

Indian women hockey team departs for asian games 2026 in japan

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना हुई (X/HockeyIndia)

एफआईएच के लॉस एंजलिस 2028 (ओलंपिक) क्वालिफिकेशन सिस्टम के तहत, एशियाई खेलों में महिला हॉकी प्रतियोगिता में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली योग्य टीम को ओलंपिक कोटा मिलेगा, बशर्ते उसने किसी और तरीके से पहले ही क्वालीफाई न किया हो। एक बयान में टेटे ने कहा, "हम पूरे आत्मविश्वास के साथ एशियाई खेलों में जा रहे हैं, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हर टूर्नामेंट एक नई चुनौती लेकर आता है।" टेटे ने ही इस साल भारत को नेशंस कप का खिताब और वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक पांचवां स्थान दिलाया है।

End of Feed