India vs Kuwait Football Final Match Date, Time, Venue, Live Streaming: भारतीय फुटबॉल टीम का धमाकेदार प्रदर्शन के साथ खिताब से महज एक कदम दूर है। सैफ चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से होगा। दोनों टीमें पांचवीं बार आमने-सामने होंगी। कुवैत के खिलाफ भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। इसलिए ब्लू टाइगर्स यानी भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को संभलकर प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, लीग के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से हुआ था। इस मुकाबले का परिणाम गोलरहित रहा था। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।
भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी। (फोटो- भारतीय फुटबॉल टीम के ट्विटर से)
India vs Kuwait Football Final Match Date and Time (भारत और कुवैत का मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा।)
भारत और कुवैत का खिताबी मुकाबला 4 जुलाई 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
India vs Kuwait Football Final Match Venue (भारत और कुवैत का मैच कहां खेला जाएगा।)
भारत और कुवैत का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के श्री कांतीरावा स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Kuwait Football Final Match Tickets price (भारत और कुवैत के फाइनल मैच का टिक प्राइज कितना है।)
भारत और कुवैत के बीच खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले का टिकट प्राइज 149 रुपये (साउथ स्टैंड) है।
India vs Kuwait Head-to-Head (भारत और कुवैत के बीच कैसा प्रदर्शन है )
भारत और कुवैत के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें कुवैत को दो मैचों में, जबकि भारत का सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।India vs Kuwait Football Final Match Prediction (भारत और कुवैत के बीच किसका पलड़ा भारी है।)
कुवैत के खिलाफ भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। लीग के आखिरी मुकाबले में भारत ने कुवैत को ड्रॉ पर रोका था।
India vs Kuwait Football Final Match Live Streaming & Telecast (भारत और कुवैत के बीच होने वाले मुकाबले का प्रसारण कहां होगा।)
भारत और कुवैत के बीच खिताबी मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा फैनकोड ऐप और संबंधित वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
India vs Kuwait Football Final Match Predicted Playing 11 (भारत और कुवैत की प्लेइंग इलेवन)
भारत: सुनील छेत्री (कप्तान), अमरिंदर सिंह (गोलकीपर), अनवर अली, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, निखिल पुजारी, अनिरुद्ध थापा, नाओरेम महेश सिंह, जेकसन सिंह, लालियानजुआला चांगटे, आशिक कुरुनियान।
कुवैत: अब्दुलरहमान मरजौक, अहमद अल्धेफेरी, हसन अलानेजी, सुल्तान अलानेजी, मोहम्मद अब्दुल्ला, शबैब अलखाल्दी, ईद अलराशिदी, हमद अलहरबी, अब्दुल्ला फहद, रेडा अबुजाबाराह, हमद अलकालाफ।
