Asian Games Tennis: 40 साल में पहली बार भारतीय टेनिस दल एशियन गेम्स से खाली हाथ लौटेगी

Asian Games Tennis: एक समय था जब टेनिस में भारत भारतीय गेम्स से कुछ ना कुछ लेकर लौटता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। टेनिस दल 1986 के बाद पहली बार एशियाई खेलों से पदक लिये बिना लौटेगा।

भारतीय टेनिस दल 1986 के बाद पहली बार एशियाई खेलों से पदक लिये बिना लौटेगा चूंकि सुमित नागल के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने से खेलों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पदक की दावेदार युगल टीमों के बुधवार को ही बाहर होने के बाद भारत की उम्मीदों का दारोमदार एकल रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी सुमित पर था जो चीन के यिबिंग वू से एक घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 4-6, 4-6 से हार गए।

Indian tennis team return empty hand from asiad after 40 years

सुमित नागल को भी मिली हार (X/SAIMedia)

भारत ने 1990 के बाद से हर एशियाई खेल में टेनिस में पदक जीते हैं और इस बार भी कम से कम तीन पदकों की उम्मीद थी। सियोल में डेविस कप में दक्षिण कोरिया से मिली हार के बाद जापान में पदक जीतने से भारतीय टेनिसप्रेमियों को राहत मिलती लेकिन यहां भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। आखिरी बार एकल वर्ग में प्रग्नेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना ने भारत के लिये पदक जीते थे । दोनों को जकार्ता में 2018 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक मिला था।

End of Feed