India Open Badminton 2025: इंडिया ओपन में खत्म हुआ भारतीय अभियान, सेमीफाइनल में हारे सात्विक-चिराग

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का हार के साथ भारत का इंडिया ओपन में सफर शनिवार को समाप्त हो गया।

नई दिल्ली: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी का अभियान शनिवार को इंडिया ओपन सुपर 750 में मलेशिया के गोह सेज फेई और नूर इज्जुद्दीन से सीधे गेम में हारने के बाद सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। 2022 की इस चैंपियन भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी ने मात्र 37 मिनट में 18-21, 14-21 से हरा दिया।

satwik sairaj rankireddy and chirag Shetty

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत कर बढ़त बनाई,पर मलेशियाई जोड़ी ने अगले छह में से पांच अंक लेकर ब्रेक तक एक अंक की बढ़त ले ली। सात्विक और चिराग ने ब्रेक के बाद कुछ समय के लिए बढ़त हासिल की और 15-12 पर पहुंच गए। हालांकि मलेशियाई जोड़ी ने सात अंक जुटाकर मजबूत वापसी करते हुए पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में मलेशियाई टीम ने 5-0 की बढ़त बना ली, सात्विक की बदौलत भारतीयों ने अंतर 4-8 तक कम कर दिया।

End of Feed