Sudirman Cup: भारतीय टीम को पहले मैच में मिली करारी हार, पांच मुकाबले में से सिर्फ एक में मिली जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2023, 04:29 PM IST

Sudirman Cup 2023: सुदीरमन कप बैडमिंटल टूर्नामेंट में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत का सामना चीनी ताइपे से हुआ। इस मुकाबले में भारत को चीनी ताइपे से 4-1 हार झेलनी पड़ी। अब भारत का अगला मुकाबला सोमवार को मलेशिया से होगा, जो राष्ट्रमंडल खेलों में मिक्स्ड टीम चैंपियन है।

Sudirman Cup 2023: भारत की सुदीरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुरुआत निराशाजनक रही। उसे ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में ही रविवार को यहां चीनी ताइपे से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी, लेकिन वे अनुकूल परिणाम हासिल करने में नाकाम रहे।

PV Sindhu

पीवी सिंधु। (फोटो- बीडब्ल्यूएफ के ट्विटर से)

भारत की तरफ से तनीषा क्रास्टो और के साई प्रतीक ने मिश्रित युगल मुकाबले में पहला गेम जीतकर सकारात्मक शुरुआत की लेकिन आखिर में वे यांग पो हुआन और हू लिंग फेंग से 21-18 24-26 6-21 से हार गए। विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय पुरुष एकल में अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन नहीं कर पाए और विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी चाउ टिएन चेन से 19-21,15-21 से हार गए। इससे भारत 0-2 से पीछे हो गया।

End of Feed