IND vs PAK Football: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से दी शिकस्त, रिकॉर्ड 10वीं बार जीता सैफ फुटबॉल का खिताब

सैफ चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में बराबरी का गोल दागा, जबकि संदीप नंदी ने 88वें मिनट में गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की। पाकिस्तान की तरफ से आलमगीर गाजी ने गोल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दूसरे दर्जे की टीम उतारने के बावजूद भारत ने लगातार तीसरी बार यह खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने 60वें मिनट में बराबरी का गोल दागा, जबकि संदीप नंदी ने 88वें मिनट में गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की।

IND SAFF

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब। फोटो- इंडियन फुटबॉल एक्स हैंडल

पाकिस्तान ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी (45+एक मिनट) के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी। भारत ने हालांकि, दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मुकाबले का पासा पलट दिया। पाकिस्तान को 59वें मिनट में एक खिलाड़ी के बाहर होने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जिसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया।

End of Feed