Asia Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाल जारी, वुशु में भी सिल्वर के साथ शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 08:59 AM IST

Asia Games 2023: भारत का शूटिंग में धमाल जारी है। एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत ने शूटिंग में अपना चौथा गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल स्पर्धा में सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

गुरुवार को भारत के दिन की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। भारत ने शूटिंग में गोल्ड और वुशु में सिल्वर मेडल जीतकर दिन की शुरुआत की है। भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

एशियन गेम्स 2023

एशियन गेम्स 2023 (साभार-SAI)

सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं।

End of Feed