Asian Champions Trophy 2026: सरपंच साहब के हैट्रिक के दम पर भारत ने मलेशिया को हराकर दर्ज की चौथी जीत

Asian Champions Trophy 2026: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के जीत का सिलसिला जारी है। रविवार को खेले गए मुकाबले में उसने मलेशिया को हरा दिया। यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत है।

Asian Champions Trophy 2026: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल की बदौलत पांच बार के चैंपियन भारत ने रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने हाल ही में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में भी मलेशिया को 5-1 से हराया था। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत और मलेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया तथा जापान ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत सोमवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा, जबकि मलेशिया का सामना जापान से होगा।

Hockey India

भारतीय हॉकी टीम (साभार-X)

हरमनप्रीत ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट में गोल दागकर शानदार हैट्रिक लगाई। उन्होंने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए, जबकि एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए आया। स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने 43वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत की बढ़त मजबूत की। मलेशिया की ओर से अखिमुल्लाह अनुआर ने 25वें मिनट में और शेलो सिल्वरियस ने 60वें मिनट में गोल किए।

End of Feed