लालरेमसियामी की हैट्रिक से जीता भारत, इंग्लैंड को 3-0 से हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 29, 2023, 06:52 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया। भारत की तरफ से ये तीनों गोल लालरेमसियामी ने किए। शनिवार को खेले गए स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने यह जीत हासिल की। यह इस टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने इंग्लैंड को हराया
  • टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
  • लालरेमसियामी ने लगाई गोल की हैट्रिक

स्ट्राइकर लालरेमसियामी की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इंग्लैंड पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की। लालरेम्सियामी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के 13वें, 17वें और 56वें मिनट में तीन गोल किए। इंग्लैंड (1-1) और स्पेन (2-2) के खिलाफ अपने पिछले दो मैच को बराबरी पर खत्म करने वाली भारतीय महिला टीम ने इस दौरे पर पहली बार जीत का स्वाद चखा। अब तक अजेय रहने के बाद, सविता की अगुवाई में भारतीय महिलाएं रविवार को टूर्नामेंट के आखिरी मैच में तालिका की शीर्ष टीम के रूप में मैदान पर उतरेंगी।

ind vs england

भारत ने इंग्लैंड को दी पटखनी (साभार-Hockey India)

मैच के पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन भारतीय टीम ने दबाव में आये बिना प्रभावी संरचना बनाने पर ध्यान दिया। टीम को इसका फायदा भी मिला जब नेहा ने गोल करने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास को हालांकि इंग्लैंड की रक्षापंक्ति ने असफल कर दिया। इसके कुछ मिनट के बाद दीप ग्रेस एक्का ने मिडफील्ड में लालरेमसियामी को शानदार पास दिया जिसे इस खिलाड़ी ने तेजी से गोल में बदल दिया।

End of Feed