पांच साल बाद फुटबॉल मैदान पर आमने-सामने होंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2023, 08:24 PM IST

India vs Pakistan, SAFF Cup: भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें लगभग पांच साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों को बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप के लिए समान ग्रुप में रखा गया है। दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) कप के 14वें टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • सैफ कप के लिए ग्रुप तय हुए
  • भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
  • 5 साल बाद भिड़ेंगी भारत-पाक फुटबॉल टीमें

भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीम लगभग पांच साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों को बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप के लिए समान ग्रुप में रखा गया है। दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) कप के 14वें टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को यहां हुआ जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली जबकि लेबनान, मालदीव, बांग्लादेश और भूटान को ग्रुप बी में रखा गया है।

IND vs PAK Football SAFF Cup 2023

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच

ग्रुप मुकाबले राउंड रोबिन प्रारूप के आधार पर खेले जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। आठ देशों का यह टूर्नामेंट कांतीर्वा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए दक्षिण एशिया से बाहर के दो देशों लेबनान और कुवैत को प्रतियोगिता में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। लेबनान 99वें स्थान के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है। पाकिस्तान की रैंकिंग 195वें स्थान के साथ सबसे खराब है। भारत 101वें स्थान के साथ दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम है।

End of Feed