HOCKEY: सुल्तान जोहोर कप में भारत-ब्रिटेन में जबरदस्त टक्कर, 5-5 से ड्रॉ, फाइनल में इंडिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:29 PM IST

India vs Great Britain, Sultan Johot Cup 2022: भारत और ग्रेट ब्रिटेन की जूनियर पुरुष हॉकी टीमों के बीच खेले गए सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नाामेंट के मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों नेे एक के बाद एक कई गोल किए। नतीजा 5-5 से ड्रॉ रहा लेकिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी राउंड रोबिन लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 5-5 से ड्रॉ खेला और खुद को फाइनल की दौड़ में बनाए रखा।

ind_gbr

भारत ने फाइनल में जगह बनाई (फाइल फोटो)

भारत की तरफ से पूवन्ना सीबी (सातवें मिनट), अमनदीप (50वें मिनट), अरिजीत सिंह हुंदल (53वें मिनट) और शारदा नंद तिवारी (56वें और 58वें मिनट) ने, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के लिए मैक्स एंडरसन (पहले और 40वें), हैरिसन स्टोन (42वें मिनट) और जामी गोल्डन (54वें और 56वें) ने गोल किए।

End of Feed