India vs Thailand Hockey: दीपिका कुमारी के 9 गोल की मदद से भारत ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 20-1 से हराया

ड्रैग फ्लिकर दीपिका के 9 गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पूल बी के मैच में थाईलैंड को 20-1 से हराया। भारत के लिए दीपिका ने (दूसरा, आठवां, नौवां, 24वां, 33वां, 36वां, 39वां, 51वां और 57वां मिनट ) ने 9 गोल दागे। अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार (चौथा मिनट, 29वां, 35वां और 51वां ) और रुतुजा पिसाल ने तीन (10वां, 11वां और 47वां ) गोल दागे। वहीं, अनुभवी मिडफील्डर नेहा (19वां), लालरेम्सियामी (26वां), साक्षी राणा (29वां) और कप्तान सलीमा टेटे (45वां) ने एक एक गोल किये। थाईलैंड के लिये एकमात्र गोल 49वें मिनट में इम्पा कुंजिरा ने किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में पूल-B के मैच में थाईलैंड को 20-1 से बुरी तरह हराकर भारत ने महिला हॉकी में अपना दबदबा कायम रखा। इस शानदार जीत में दीपिका ने 9 गोल किए। फॉरवर्ड और ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट दीपिका ने अपने सभी 9 गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए और भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पूल-बी के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

IND Hockey

भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को हराया। फोटो- हॉकी इंडिया

दीपिका मैच की स्टार रहीं और उन्होंने बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए नौ गोल किए। सभी नौ गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए। दीपिका ने बार-बार थाईलैंड के डिफेंस को छकाया और भारत ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। नवनीत कौर ने चार गोल किए, जबकि रुतुजा ने अपनी हैट्रिक पूरी की। नेहा, लालरेम्सियामी, साक्षी राणा और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल किए और भारत ने पूरे मैच के दौरान दबाव बनाए रखा। थाईलैंड चौथे क्वार्टर के आखिर में ही गोल करने में कामयाब हो पाया।

End of Feed