IND vs PAK, SAFF Cup: खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम, सबसे पहले पाक से टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2023, 02:40 PM IST

SAFF Cup 2023, India vs Pakistan: भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी और हाल में इंटरकांटिनेंटल कप में मिली जीत के बाद उसके हौसले बुलंद हैं। सैफ कप में भारतीय फुटबॉल टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम से होना है। पाक खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल चुका है।

India vs Pakistan SAFF Cup: इंटरकांटिनेंटल कप में मिली जीत से उत्साहित भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत का सामना बुधवार को श्री कांतीरावा स्टेडियम पर पहले मैच में पाकिस्तान से होगा । यह मैच निर्धारित समय पर होने की उम्मीद है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल गया है।

Indian football team all set to take on Pakistan in SAFF Championship opener

भारतीय फुटबॉल टीम

पाकिस्तानी टीम भारत के लिये बड़ी चुनौती नहीं है लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों के लिये खतरे की घंटी बजाना है। आठ बार के चैम्पियन भारत को ग्रुप ए में नेपाल, कुवैत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है । बाकी टीमों में लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश ग्रुप बी में हैं।

End of Feed