IND vs NED Hockey World Cup Match Preview: भारत के सामने मेजबान नीदरलैंड की कड़ी चुनौती, अब कोई चूक नहीं कर सकती भारतीय टीम

IND vs NED Hockey World Cup 2026: भारतीय हॉकी टीम पहला राउंड पार करके दूसरे राउंड में पहुंच गई, लेकिन असल परीक्षा अब शुरू होने जा रही है। नए फॉर्मेट की वजह से भारत की सेमीफाइनल की राह बहुत कठिन हो चुकी है और शनिवार को सामना होगा मेजबान नीदरलैंड की टीम से, जिनके खिलाफ भारत के सामने चूक की कोई गुंजाइश नही होगी।

IND vs NED Hockey World Cup Match Preview: भारत शनिवार को यहां जब विश्व कप हॉकी के दूसरे दौर के अपने पहले मैच में सह-मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा तो उसकी रक्षात्मक कमजोरियों की सबसे बड़ी परीक्षा तब होगी और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम यह अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। भारतीय टीम को न सिर्फ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना होगा बल्कि वैगनर स्टेडियम में नीदरलैंड के लिए बनने वाले माहौल की चुनौती से भी पार पाना होगा। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे शुरू होगा।

IND vs NED Hockey World Cup Match Preview

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अब होगी असल परीक्षा, नीदरलैंड से होगी टक्कर (AI Generated Image)

इस 10,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में नीदरलैंड के समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। स्थानीय दर्शकों ने अभी तक अपनी टीम के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिखाई है और वह बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे हैं। ऐसे में स्टैंड में ’ओरेंज’ रंग का विशाल जनसमूह, लगातार नारे लगाना और घरेलू टीम के लिए जोशीला समर्थन भारत के लिए माहौल को बेहद चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

End of Feed