Rohan Bopanna: रोहन बोपन्ना ने अपने 22 साल के टेनिस करियर पर लगाया विराम, हार के साथ हुआ सफर खत्म

Rohan Bopanna: भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने संन्यास का ऐलान कर दिया। ओलंपिक में खेला गया उनका मैच भारतीय जर्सी में उनका आखिरी मुकाबला था। हालांकि, उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Rohan Bopanna: भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने टेनिस से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, उनके सफर का अंत उस तरह से नहीं हुआ जैसा वह चाहते थे। ओलंपिक में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला। आखिरी मुकाबले में उनके जोड़ीदार एन श्रीराम बालाजी को मेंस डबल्स के शुरुआती मैच में एडौर्ड रोजर-वेसलिन और गेल मोनफिल्स की फ्रांसीसी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। रविवार देर रात खेले गए इस मुकाबले के बाद उन्होंने 22 साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को खत्म करने का ऐलान कर दिया।

Tennis News

रोहन बोपन्ना (साभार-ंx)

भारत ने टेनिस में अपना आखिरी मेडल 1996 में अटलांटा में जीता था जब लिएंडर पेस ने सिंगल्स में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया था। उसके बाद भारत ओलंपिक में एक भी मेडल नहीं जीत पाया। हालांकि, बोपन्ना 2016 में इस सूखे को खत्म करने के करीब पहुंच गए थे। लेकिन मिक्स्ड डबल्स के इस इवेंट में सानिया और उनकी जोड़ी चौथे स्थान पर रही।

End of Feed