Korea Open 2023: प्रणय और राजावत जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे, सिंधू और श्रीकांत बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 19, 2023, 07:04 PM IST

Korea Open 2023: एचएस प्रणय ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत की खराब फॉर्म जारी रही और दोनों पहले दौर में ही बाहर हो गये। पांचवें वरीय प्रणय ने बेल्जियम के जूलियन कारागी पर 21-13 21-17 से जीत दर्ज की।

Korea Open 2023: फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत की खराब फॉर्म जारी रही और दोनों पहले दौर में ही बाहर हो गये। पांचवें वरीय प्रणय ने बेल्जियम के जूलियन कारागी पर 21-13 21-17 से जीत दर्ज की। एलीट शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय एकल खिलाड़ी प्रणय का सामना अब ली युन ग्यू और ली चेयूक यिऊ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

HS Prannoy

एच एस प्रणय (AP File)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। वह पहले दौर में दुनिया की 22वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की पेई यू-पो के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 18-21 21-10 13-21 की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इस हफ्ते विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसकने वाली सिंधू यह मुकाबला 58 मिनट में हार गयीं।

End of Feed