China Masters: एच एस प्रणय और सात्विक-चिराग की जोड़ी चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 04:03 PM IST

China Masters Badminton Tournament: एच एस प्रणय और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बृहस्पतिवार को चाइना मास्टर्स में अपने अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन को शिकस्त दी है।

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बृहस्पतिवार को चाइना मास्टर्स में अपने अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन को 21- 12, 21-18 से हराया । पुरूष एकल वर्ग में प्रणय अकेले भारतीय खिलाड़ी बचे हैं।

HS Prannoy

एच एस प्रणय (AP)

आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय का सामना अब जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने भी जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो को 21-15, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से होगा।

End of Feed