Hockey World Cup 2023, IND vs ENG: इंग्लैंड से भिड़ने को भारतीय टीम तैयार, लेकिन कोच ने मुकाबले से पहले कही अहम बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2023, 11:52 PM IST

Hockey World Cup 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच और कप्तान दोनों ने इसे स्पेन की तुलना में मुश्किल मुकाबला माना है। साथ ही जीत की लय को बरकरार रखने की बात कही है।

राउरकेला: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि इंग्लैंड की टीम स्पेन की तुलना में मुश्किल प्रतिद्वंद्वी होगी जिसे भारत ने एफआईएच विश्व कप के शुरूआती मैच में 2-0 से हराया था और घरेलू टीम रविवार को दूसरे ग्रुप मैच में कोई कमी नहीं छोड़ सकती। शुक्रवार को भारत की जीत में स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गोल दागे। पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा क्योंकि पूल डी के अंतिम मैच में वेल्स को हराना मुश्किल नहीं होगा।

Graham-Reid

ग्राहम रीड

भारत विश्व रैंकिंग में छठे और वेल्स 15वें स्थान पर है।

End of Feed