Hockey Olympic Qualifiers 2024 Semi Finals: जर्मनी से सडन डेथ में हारी भारतीय महिला टीम, बचा है ओलंपिक टिकट पाने का आखिरी मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 18, 2024, 09:42 PM IST

भारतीय महिला टीम को रांची में हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ कड़े मुकाबले में सडन डेथ में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने का मौका ब्रॉन्ज मेडल मैच के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम के पास बचा है।

रांची: हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सडन डेथ में हार के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने से चूक गई। फुल टॉइम तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद मुकाबला शूटआउट में पहुंचा। जहां दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद सडन डेथ के पहले राउंड में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। लेकिन सडन डेथ के दूसरे राउंड में भारत गोल भी नहीं कर सका और अंत में कप्तान सविता गोल बचाने में भी नाकाम रहीं। इसके साथ ही भारतीय टीम का फाइनल में एंट्री के साथ ओलंपिक टिकट हासिल करने का सपना टूट गया। जर्मनी की टीम 12वीं बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।

Indian Womens Hockey team

भारतीय महिला हॉकी टीम(साभार Hockey India)

ब्रॉन्ज मेडल मैच है पेरिस की आखिरी आस

इस हार के बाद पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने का मौका ब्रॉन्ज मेडल मैच के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम के पास बचा है। शुक्रवार को भारतीय टीम को इसके लिए जापान से भिड़ना होगा। वहीं फाइनल में अमेरिका और जर्मनी की भिड़ंत होगी। ये दोनों टीमों पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

End of Feed