भारतीय हॉकी के पूरे हुए 100 साल, हॉकी इंडिया ने बढ़ाया अनुदान, खोला विकास के लिए खजाना

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी इंडिया ने महाबलीपुरम में आयोजित अपनी 15वीं कांग्रेस के दौरान राष्ट्रीय और जमीनी स्तर के घरेलू टूर्नामेंट के समर्थन के लिए वित्तीय अनुदान में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

महाबलीपुरम: हॉकी इंडिया ने महाबलीपुरम में आयोजित अपनी 15वीं कांग्रेस के दौरान राष्ट्रीय और जमीनी स्तर के टूर्नामेंट के समर्थन के लिए अपने वित्तीय अनुदान में पर्याप्त वृद्धि की घोषणा की है। अब से सीनियर पुरुष और सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए 70-70 लाख रुपये, जूनियर पुरुष, जूनियर महिला, सब जूनियर पुरुष और सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए 30-30 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के समर्थन के लिए प्रत्येक राज्य को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Hockey India

हॉकी इंडिया की 15वीं कांग्रेस (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

हॉकी इंडिया ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन बढ़े हुए अनुदानों का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, आयोजन की गुणवत्ता में सुधार करना और स्थानीय स्तर पर वित्तीय बाधाओं को कम करके व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस सहयोग से हजारों उभरते खिलाड़ियों, कोचों और जमीनी स्तर के अधिकारियों को लाभ होने की उम्मीद है जो भारतीय हॉकी के भविष्य की रीढ़ हैं।

End of Feed