हॉकी इंडिया ने गुटबाजी और मतभेद के आरोपों को खारिज किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 04:31 PM IST

Hockey India Controversy: हॉकी इंडिया में गुटबाजी और आपसी मतभेदों के आरोपों को खारिज करते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी की बेहतरी के लिये वे मिलकर काम करते रहेंगे।

हॉकी इंडिया में गुटबाजी और आपसी मतभेदों के आरोपों को खारिज करते हुए महासंघ के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी की बेहतरी के लिये वे मिलकर काम करते रहेंगे।

Hockey India

हॉकी इंडिया (X)

हॉकी इंडिया द्वारा जारी संयुकत बयान में उन्होंने कहा ,‘‘ हाल ही में कुछ निवर्तमान अधिकारियों ने मीडिया में कहा है कि हॉकी इंडिया में गुटबाजी है । यह सही नहीं है । हॉकी के हित के लिये हम एकजुट होकर काम करते रहेंगे ।’’

End of Feed