कोयंबटूर में हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कड़ी टक्कर की उम्मीद

HI Junior National Championship: हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 16वें सत्र का आयोजन मंगलवार से यहां किया जाएगा जिसमें तीन डिवीजन में कुल 30 टीम हिस्सा लेंगी। आठ अगस्त को खत्म होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रमोशन (ऊंची लीग में जाना) और रेलीगेशन (निचली लीग में खिसकना) से प्रत्येक मैच का महत्व बढ़ जाएगा।

हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 16वें सत्र का आयोजन मंगलवार से यहां किया जाएगा जिसमें तीन डिवीजन में कुल 30 टीम हिस्सा लेंगी। आठ अगस्त को खत्म होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रमोशन (ऊंची लीग में जाना) और रेलीगेशन (निचली लीग में खिसकना) से प्रत्येक मैच का महत्व बढ़ जाएगा। डिवीजन ’ए’ में रहने वाली टीम खिताब के लिए मुकाबला करेंगी जबकि डिवीजन ’बी’ और ’सी’ की टीम अगले डिवीजन में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगी।

HI Junior Championship

हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप का होगा आगाज (X/HI)

डिवीजन ’ए’ में 12 टीम होंगी जिन्हें तीन-तीन टीम के चार पूल में बांटा गया है। पूल ’ए’ में हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु हॉकी इकाई शामिल हैं। पूल ’बी’ में ओडिशा हॉकी संघ, मणिपुर हॉकी, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी शामिल हैं। पूल ’सी’ में हॉकी पंजाब, हॉकी झारखंड और दिल्ली हॉकी शामिल होंगे जबकि पूल ’डी’ में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी कर्नाटक और हॉकी बंगाल शामिल हैं।

End of Feed