44 साल बाद गोल्ड जीतने पर हॉकी इंडिया ने की कैश प्राइज की घोषणा

44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने कैश प्राइज की घोषणा की। भारत की ओर से अपना 200वां मैच खेल रही लालरेम्सियामी ने एकमात्र गोल किया।

दसवें मिनट में लालरेम्सियामी के गोल और पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ ही सलीमा टेटे की टीम ने आगामी लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी कटा लिया।

hockey india cash prize

हॉकी इंडिया कैश प्राइज (साभार-X)

महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद हॉकी इंडिया ने कैश प्राइज की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी है। इसके अनुसार टीम में मौजूद हर खिलाड़ी को 11 लाख और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 5.5 लाख कैश प्राइज दिया जाएगा।

End of Feed