भारतीय हॉकी टीम की नई नारंगी जर्सी के विवाद पर आई 'हॉकी इंडिया' अध्यक्ष दिलीप टिर्की की सफाई, बताया क्यों बदला जर्सी का रंग

Hockey India Clarification On Orange Jersey Controversy: हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें नई नारंगी जर्सी पहनकर उतरने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जर्सी के रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तमाम हस्तियों के विरोध के बाद अब हॉकी इंडिया ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है और पूर्व खिलाड़ी व मौजूदा समय में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने बताया है कि आखिर टीम जर्सी का रंग क्यों बदला गया।

इससे पहले कि भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें आगामी हॉकी विश्व कप 2026 (Hockey World Cup 2026) में अपने-अपने अभियान का आगाज करतीं, देश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विवाद टीम की नई जर्सी के नारंगी रंग को लेकर है, जिस पर पूर्व हॉकी कप्तान विरेन रास्किन्हा सहित प्रियंका गांधी वाढरा और कई राजनेताओं ने भी अपना विरोध जताया है। अब भारतीय हॉकी का संचालन करने वाली हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष व पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप टिर्की (Dilip Tirkey) का इस मामले में बयान आया है। टिर्की ने विवाद को लेकर अपनी सफाई पेश की है।

Hockey India President Dilip Tirkey On New Orange Jersey Controversy Of Indian Hockey Team

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी टीम की नई नारंगी जर्सी विवाद पर सफाई दी (X/HockeyIndia/ANI)

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी टीमों की नई नारंगी जर्सी पर उठ रहे विवाद को लेकर कहा, "पुरुषों और महिलाओं का वर्ल्ड कप 15 अगस्त से नीदरलैंड और बेल्जियम में शुरू होने वाला है। इससे पहले, टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की गई, जिसमें ऑरेंज रंग का इस्तेमाल किया गया है। मैं टीम इंडिया की नीली जर्सी वाली पुरानी परंपरा को मानता हूं। हमने उस रंग में कई टूर्नामेंट खेले हैं, जिनमें बड़े टूर्नामेंट भी शामिल हैं। मैंने भी नीली जर्सी पहनकर खेला है। हालांकि, यह बदलाव कोई नई बात नहीं है। अगर मुझे सही से याद है, तो टीम ने 2014 में पीली जर्सी पहनी थी और 2018 में हल्के नीले रंग की जर्सी अपनाई थी।"

End of Feed