एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को बनाया कप्तान

हॉकी इंडिया ने आगामी 20वें एशियन गेम्स के लिए 20 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत सिंह टीम की अगुआई करेंगे। मोहित और सूरज टीम के दो गोलकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। भारत ने बेहद तगड़ी डिफेंस लाइन बनाई है। भारत अपना पहला मुकाबला 20 सितंबर को खेलेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी टीम गोल्ड मेडल के लिए चुनौती पेश करेगी। स्क्वाड में अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ियों का संयोजन शामिल किया गया है।

India Hockey Team for Asian Games

एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान। फोटो- ANI

मोहित और सूरज करकेरा गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत के अलावा जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच विरोधियों के लिए रक्षा पंक्ति का काम करेंगे। ये भारत की डिफेंस लाइन होगी। मिडफील्ड के रूप में राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा और विवेक सागर टीम स्क्वाड में शामिल किए गए हैं।

End of Feed