एशियन गेम्स में क्या कभी पदक तालिका में पहले नंबर पर रहा है भारत, जानिए कब किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Asian Games 2026: इस बार के एशियन गेम्स में 85 पदकों का आंकड़ा भारत का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है। सवाल यह है कि क्या भारत कभी एशियन गेम्स में पदक तालिका में पहले नंबर पर रहा है?

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में भारत ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। इस बार गोल्ड मेडल के मामले में तीरंदाजी सबसे आगे रही, जहां भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते। वहीं भारत को सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स ने दिलाए, जिसमें 24 पदक आए। निशानेबाजी में भारतीय दल ने 15 पदक जीते, जिनमें तीन गोल्ड शामिल हैं और मुक्केबाजी में भी भारत ने तीन गोल्ड अपने नाम किए।

INDIA (3)

एशियन गेम्स में भारत (फोटो साभार- AI)

मेडल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन

इस बार के एशियन गेम्स में 85 पदकों का आंकड़ा भारत का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है। इससे पहले हांगझोउ 2023 में भारत ने इतिहास रचते हुए 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीते थे और चौथे स्थान पर रहा था। यह भारत का पदकों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदर्शन था।

End of Feed