स्पोर्ट्स

भारत रत्न सहित खाप पंचायतों ने विनेश फोगाट को लेकर रखी 7 बड़ी मांग

हरियाणा में कई खाप पंचायतों ने रविवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए उनके लिए न्याय की मांग की। सांगवान खाप के प्रमुख सोमबीर सांगवान ने इस दौरान विनेश के लिए 7 बड़ी मांग रखी।

Image

sports news, sports news hindi, khel samachar

हरियाणा में कई खाप पंचायतों ने रविवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए उनके लिए न्याय की मांग की। विनेश को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। खाप पंचायतों (जाति के आधार पर) ने हरियाणा के चरखी दादरी में ‘सर्व खाप महापंचायत’ की। सभी ने विनेश से कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले की समीक्षा करने की भी अपील की।

महापंचायत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांगवान खाप के प्रमुख सोमबीर सांगवान ने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के मौजूदा जज से करवाई जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। मामले में किसी साजिश के सवाल पर सांगवान ने जानना चाहा कि उनका वजन अचानक कैसे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई लोग थे और यह उनकी जिम्मेदारी थी कि उनका वजन नहीं बढ़े।

खाप की मांगों को पढ़ते हुए सांगवान ने कहा कि विनेश की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विनेश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी को मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। दादरी विधायक सांगवान ने कहा कि उन्होंने पहलवान से अपना खेल जारी रखने की अपील की है। फोगाट को राजनीति में आना चाहिए या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उन पर निर्भर करता है। खाप पंचायतों ने यह भी घोषणा की कि वे एक समारोह आयोजित करके उनका सम्मान करेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article