अधिकारियों की गलती, हर्षिता ने भरा खामियाजा; 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल से बाहर

राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अधिकारियों की गंभीर चूक के कारण महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की आर. हर्षिता को शनिवार को अकेले दोबारा दौड़ना पड़ा। इस घटना के कारण वह फाइनल में पहुंचने से भी चूक गयी।

भुवनेश्वर, (भाषा)। राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अधिकारियों की गंभीर चूक के कारण महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की आर. हर्षिता को शनिवार को अकेले दोबारा दौड़ना पड़ा। इस घटना के कारण वह फाइनल में पहुंचने से भी चूक गयी।

Harshitha

हर्षिता फाइनल में जगह बनाने से चूकीं। फोटो- सोशल मीडिया

हर्षिता ने शुक्रवार को हीट-एक में एक मिनट 01.03 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था और प्रारंभिक रूप से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लेकिन बाद में पता चला कि जिस लेन (आठ) में वे दौड़ रही थीं, उसमें 10 बाधाओं के बजाय केवल नौ ही लगाए गए थे और पांचवीं बाधा गायब थी।

End of Feed