एशियन गेम्स की डबल मेडलिस्ट एथलीट का बड़ा खुलासा, कहा- 'करना चाहती थीं आत्महत्या'

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2024, 08:25 PM IST

पिछले एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट हरमिलन बैंस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद उनके मन में आए थे आत्महत्या के विचार।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले एक साल से चोटों से जूझ रही हैं हरमिलन बैंस
  • पेरिस ओलंपिक के लिए नहीं कर पाईं थी क्वालीफाई
  • 2022 एशियाई खेलों में जीते थे 800 और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक

नई दिल्ली: हाल में हुए पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पाना मध्यम दूरी की धाविका हरमिलन बैंस के लिए इतना निराशाजनक था कि एशियाई खेलों में दो बार पदक जीतने वाली यह एथलीट आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं। अब उस कठिन दौर से बाहर निकलने के बाद यह 26 वर्षीय खिलाड़ी मॉडलिंग जैसे दूसरे करियर विकल्प की तलाश कर रही हैं। हरमिलन पिछले साल चीन में हुए एशियाई खेलों में भारतीय एथलेटिक्स टीम की स्टार खिलाड़ियों में से एक थीं जब उन्होंने 800 मीटर और 1500 मीटर में दो पदक जीते थे। हालांकि इस पूरे सत्र में वह चोटों से परेशान रहीं जिससे पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें धराशायी हो गईं।

Harmilan Bains

हरमिलन बैंस (साभार Instagram The Queen)

पेरिस ओलंपिक में भाग लेना चाहती थी हरमिलन

हरमिलन ने पीटीआई से कहा,'मैं पेरिस ओलंपिक में भाग लेना चाहती थी और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। लेकिन लगातार चोटें लगीं और इससे मेरा प्रदर्शन प्रभावित हुआ। पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पाने के बाद मैं अवसाद में थी, मैं कुछ भी नहीं सोच पा रही थी। यहां तक कि आत्महत्या करने का विचार भी मेरे दिमाग में आया और मैं खेल छोड़ना चाहती थी।'

End of Feed