हरमनप्रीत सिंह ने भरी हुंकार, कहा- हॉकी विश्व कप में भी खत्म होगा पांच दशक का सूखा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि जिस तरह हमने टोक्यो ओलंपिक में पदक का सूखा खत्म किया था उसी तरह हॉकी विश्व कप में भी 51 साल के सूखे को खत्म करेंगे।

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक से पहले मन में जो चल रहा था, कुछ उसी तरह के भाव हैं और तैयारी भी उतनी ही मजबूत है क्योंकि हमारा एक ही लक्ष्य है कि विश्व कप में पांच दशक से पोडियम पर नहीं रहने का सिलसिला तोड़ना ही है,'यह कहना है भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह का। टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने के बाद पेरिस में 2024 में अपनी कप्तानी में उसे दोहराने वाले हरमनप्रीत को बखूबी पता है कि कई खिलाड़ियों के लिये विश्व कप जीतने का शायद यह आखिरी मौका है।

FIH Hockey World Cup 2026

एमआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026

पांच दशत का सूखा खत्म करने उतरेंगे

उन्होंने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा,'हम भी चाहते हैं कि 50 साल से विश्व कप नहीं जीत पाने के सिलसिले को वैसे ही तोड़ें, जैसे टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता था । उसी सोच और उसी तैयारी के साथ उतरेंगे। लेकिन कोई दबाव नहीं है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है।' विश्व कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जायेगा । भारत ने सिर्फ एक बार 1975 में कुआलालम्पुर में खिताब जीता है। इसके अलावा 1971 में बार्सीलोना में कांस्य और 1973 में एम्सटेलवीन में रजत पदक जीता था। दो ओलंपिक पदक जीत चुके भारतीय टीम के कई मौजूदा खिलाड़ी अपने कैरियर के आखिरी पड़ाव पर भी हैं और विश्व कप के जरिये भारतीय हॉकी का सुनहरा अध्याय लिखना चाहेंगे।

End of Feed