क्वालीफाई नहीं कर पाए नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह, 20वें नंबर पर किया फिनिश

भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। उन्होंने 20वें नंबर पर फिनिश किया। उन्होंने अपने हीट में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन जैसे-जैसे बाकी हीट पूरे हुए उनकी रैंकिंग नीचे खिसकते चली गई।

भारत के फर्राटा धावक और नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह से भारतीयों को खासी उम्मीदें थी, लेकिन वह इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए। गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे फिनिश लाइन तक जारी नहीं रख पाए। वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।

gurindervir singh

गुरिंदरवीर सिंह (साभार-X)

गुरिंदरवीर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। लेकिन 9वीं हीट होते-होते गुरिंदरवीर 20वें पायदान पर खिसक गए और क्वालीफिकेशन से बाहर निकल गए। आपको बता दें कि सेमीफाइनल के लिए केवल टॉप 17 खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं।

End of Feed