गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, बने एक मील दौड़ में ये कमाल करने वाले पहले भारतीय

भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

क्लेवलैंड: भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने यह उपलब्धि अमेरिका में आयोजित 24वें वार्षिक म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में खिताब जीतते हुए हासिल की। म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल का आयोजन अमेरिका स्थित ली यूनिवर्सिटी के क्लीवलैंड परिसर में किया गया था। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर की चैलेंजर श्रेणी का हिस्सा है।

Gulveer Singh

गुलवीर सिंह (फोटो @TheKhelIndia)

3 मिनट, 55.63 सेकेंड में पूरी की एक मील दौड़

गुलवीर ने पुरुषों की पेशेवर एक मील दौड़ में 3 मिनट 55.63 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ 27 वर्षीय धावक ने भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। मेजबान अमेरिका के क्रिस्टोफर नाइट 3 मिनट 59.72 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ट्रिस्टन ट्रेविनो ने 4 मिनट 00.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

End of Feed