नहीं खत्म हुआ करियर... क्रोएशिया के महान खिलाड़ी लुका मोड्रिक नेशंस लीग में देश के लिए खेलने को तैयार, खतरे में मेसी का रिकॉर्ड

Luka Modric wll continue to play international football: क्रोएशिया फुटबॉल इतिहास के सबसे अनुभवी व सफल खिलाड़ी लुका मोड्रिक ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला ड्रॉप कर दिया है और अब वो आगामी नेशंस लीग में फिर से अपने देश के लिए खेलते नजर आएंगे।

फीफा विश्व कप 2026 के बाद सबने सोचा था कि क्रोएशिया के महान खिलाड़ी लुका मोड्रिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह रहे हैं, ऐसा था भी, लेकिन अब अचानक मोड्रिक ने अपना फैसला बदल दिया है। क्रोएशिया के कोच स्लेवेन बिलिच ने सोमवार को नेशंस लीग के लिए क्रोएशिया की टीम में लुका मोड्रिक को शामिल किया, ताकि उनका शानदार इंटरनेशनल करियर जारी रह सके।

great footballer luka modric will not take retirement and will play for croatia in nations league

लुका मोड्रिक

जब क्रोएशिया 26 सितंबर को नेशंस लीग के ग्रुप A के अपने पहले मैच में चेक रिपब्लिक के खिलाफ खेलेगा, तो 41 साल की उम्र में मोड्रिक अपना 203वां मैच खेलेंगे। जुलाई में उन्होंने AC मिलान के साथ एक और क्लब सीज़न के लिए साइन किया था।

End of Feed