खेलो इंडिया के लिए केंद्र सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 29 हजार करोड़ रुपये के पंचवर्षीय बजट को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने भारत में जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना के विस्तार के लिए अपना खजाना खोल दिया है ताकि भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी के माध्यम से वैश्विक खेल केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वतंत्रता के बाद का सबसे महत्वाकांक्षी खेल विकास कार्यक्रम बताते हुए शुक्रवार को खेलो इंडिया योजना के विस्तार और राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली सहायता (एएनएसएफ) के बजट के लिए अगले पांच वर्षों कुल 36,441 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी। सरकार ने खेलो इंडिया योजना के लिए अगले पांच वर्षों में 29,054 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें तैयार करना है, ताकि भारत 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी के माध्यम से वैश्विक खेल केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके।

Khelo India

खेलो इंडिया योजना (फोटो क्रेडिट AI Generated)

राष्ट्रीय खेल महासंघों को मिलेंगे पांच साल में 7,387 करोड़

End of Feed