गाफ विंबलडन के तीसरे दौर में, सिनर और सबालेंका भी जीते; पहले मैच में चोटिल हुईं सेरेना विलियम्स

अमेरिका की कोको गाफ ने सोलाना सियरा को 6-3, 3-6, 7-6 से हराकर बुधवार को विंबलडन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं, नाओमी ओसाका ने क्वालीफायर अनास्तासिया गासानोवा को 6-3, 6-2 से मात दी। शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने मैकार्टनी केसलेर को 6-1, 7-6 से हराया। करीब चार साल बाद वापसी करके विंबलडन में अपने पहले ही एकल मैच में सेरेना विलियम्स के दाहिने पैर में मोच आ गई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की कोको गाफ ने सोलाना सियरा को 6-3, 3-6, 7-6 से हराकर बुधवार को विंबलडन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं, नाओमी ओसाका ने क्वालीफायर अनास्तासिया गासानोवा को 6-3, 6-2 से मात दी। शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने मैकार्टनी केसलेर को 6-1, 7-6 से हराया। करीब चार साल बाद वापसी करके विंबलडन में अपने पहले ही एकल मैच में सेरेना विलियम्स के दाहिने पैर में मोच आ गई। हालांकि उन्हें युगल में बहन वीनस के साथ खेलने की उम्मीद है।

Coco Gauff

कोको गफ ने विंबलडन में दर्ज की जीत। फोटो- AP

मेंस वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैम्पियन इटली के यानिक सिनर ने नुनो बोर्गेस को 7-6, 7-6, 6-4 से हराया। फ्रेंच ओपन उपविजेता फ्लावियो कोबोली, 17वीं रैंकिंग वाले फ्रांसिस टियाफो और 21वीं रैंकिंग वाले टॉमी पॉल भी अगले दौर में पहुंच गए।

End of Feed