Retirement: फ्रांस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने यूएस ओपन में हार के बाद ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहा

Gael Monfils Hang Boots: सालों तक फैंस का मनोरंजन करने वाले फ्रांस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने आखिर ग्रैंड स्लैम टेनिस को अलविदा कहने का फैसला सुना दिया। यूएस ओपन में हार के बाद उन्होंने भावुक संबोधन में दिल की बात कही।

US ओपन 2026 के दूसरे राउंड में लर्नर टिएन से हारने के बाद, फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में फैंस का शुक्रिया अदा किया और ग्रैंड स्लैम को अलविदा कहा। इस सीज़न के आखिर में रिटायर होने वाले मोनफिल्स, अमेरिका के 20 साल के लर्नर टिएन से दूसरे राउंड में 3-6, 4-6, 3-6 से हार गए। जहां टिएन को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिला, वहीं भीड़ ने उनके प्रतिद्वंद्वी मोनफिल्स का भी साथ दिया और पूरे मैच के दौरान "मोन-फिल्स! मोन-फिल्स!" के नारे लगाए, क्योंकि वह अपने मेजर करियर का समापन कर रहे थे।

gael monfils announces retirement from grand slams after losing in us open

गेल मोनफिल्स ने सुनाया ग्रैंड स्लैम रिटायरमेंट का फैसला

ATP टूर के अनुसार, भीड़ को संबोधित करते हुए मोनफिल्स ने कहा, "मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। यह एक लंबा सफर रहा है। मैं पहली बार 2003 में जूनियर्स के लिए यहां आया था, और अब 2026 में यहां हूं, तो यह वाकई एक बहुत लंबा सफ़र रहा है। मैंने आप सबका प्यार महसूस किया, और मैं कह सकता हूं कि आप लोग मेरे लिए दूसरे सबसे अच्छे दर्शक हैं - बेशक पेरिस के बाद - लेकिन आप भी बहुत अच्छे हैं, इसलिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

End of Feed