French Open 2025: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची उन्नति हुड्डा, चिराग-सात्विक की जोड़ी हुई बाहर

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार जोड़ी फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं युवा स्टार उन्नति हुड्डा ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सेसोन-सेवाइन (फ्रांस): चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की शीर्ष भारतीय जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया के रहमत हिदायत और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के खिलाफ राउंड ऑफ 32 पुरुष युगल मैच में हारकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चिराग और सात्विक की जोड़ी ने यह मुकाबला 18-21, 20-22 से गंवाया।

Unnati Hooda

उन्नति हुड्डा (BAI Media X)

उभरती हुई भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन आयुष शेट्टी पुरुष एकल में जापान के कोकी वातानबे से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गए। उन्नति ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन को 11-21, 21-13, 21-16 से हराया लेकिन इससे पहले आयुष को जापान के अनुभवी खिलाड़ी वातानबे के खिलाफ कड़े मुकाबले में 19-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

End of Feed