French Open 2025: कोको गॉफ और एरिना सबालेंका के बीच होगी विमेंस सिंगल्स में खिताबी भिड़ंत

फ्रेंच ओपन 2025 के महिला एकल फाइनल में कोको गॉफ और एरिना सबालेंका के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। तीन साल लंबे अंतराल के बाद गॉफ फाइनल में पहुंची हैं साल 2022 के फाइनल में पहुंची थीं लेकिन खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकीं।

पेरिस: एक बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की कोको गॉफ का सामना शनिवार को फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका से होगा। तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में डेब्यू करने वाली 18 वर्षीय गॉफ को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीन साल बाद वो एक बार फिर लाल बजरी की रानी बनने का अपना ख्वाप पूरा करने के इरादे से फाइनल मुकाबले में सबालेंका के खिलाफ उतरेंगी।

Coco Gauff

कोको गॉफ

कोको गॉफ ने फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गॉफ को हराया था। इस बार उन्होंने गत विजेता और चार बार की चैम्पियन इगा स्वियातेक को सेमीफाइनल में 7-6, 4-6, 6-0 के अंतर से मात दी।

End of Feed