फ्रांस को जीत के बावजूद लगा करारा झटका, एक और प्रमुख खिलाड़ी फीफा विश्‍व कप 2022 से हुआ बाहर

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 23, 2022, 01:23 PM IST

Lucas Hernandez ruled out of FIFA World Cup 2022: फ्रांस के लुकास हर्नांडेज घुटने में चोट के कारण फीफा विश्‍व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। फ्रांस को करारा झटका लगा है क्‍योंकि हाल ही में उसके प्रमुख स्‍ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। जानिए हर्नांडेज कैसे चोटिल हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लुकास हर्नांडेज घुटने में चोट के कारण फीफा विश्‍व कप से बाहर हुए
  • लुकास हर्नांडेज को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी
  • लुकास हर्नांडेज की जगह मैच में थियो हर्नांडेज ने ली

Lucas Hernandez ruled out of FIFA World Cup 2022: फ्रांस को मौजूदा फीफा विश्‍व कप 2022 में करारा झटका लगा है। करीम बेंजेमा के बाद प्रमुख खिलाड़ी लुकास हर्नांडेज घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रांस ने बुधवार को ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से मात दी और मुकाबले के दौरान लुकास हर्नांडेज चोटिल हो गए। फ्रेंच फुटबॉल संघ ने पुष्टि कर दी है कि लुकास हर्नांडेज फीफा विश्‍व कप 2022 से बाहर हो गए हैं।

lucas hernandez

लुकास हर्नांडेज को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान घुटने में चोट लगी

बता दें कि हर्नांडेज ने घुटने में चोट लगने के बाद कुछ देर खेल जारी रखा और फिर मैदान से बाहर चले गए। ऑस्‍ट्रेलिया के क्रैग गुडविन ने मैच में 9वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी, जिस समय लुकास हर्नांडेज को चोट लगी थी। बाद में भाई थियो हर्नांडेज ने लुकास की जगह ली। फ्रांस के कोच डिदियर डेसचैंप्‍स ने मैच के बाद कहा, 'लुकास को कुछ आराम की जरूरत थी, लेकिन यह गंभीर चोट नजर आई। यह आज की रात का बड़ा काला धब्‍बा है।'

End of Feed