Neeraj Chopra In Action: नीरज चोपड़ा सहित चार भारतीय एथलीट करेंगे दोहा डायमंड लीग में शिरकत

नीरज चोपड़ा सहित चार भारतीय खिलाड़ी दोहा डायमंड लीग में शिरकत करेगे। लीग का आगाज 16 मई 2025 को होगा।

दोहा: स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 16 मई को प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में तीन अन्य हमवतन खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे। यह किसी डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत के सबसे अधिक प्रतिभागी हैं। यहां 2023 (88.67 मीटर) में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे। जेना ने 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे कई स्टार खिलाड़ी

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें दो बार के विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, 2024 के विजेता चेक गणराज्य के जेकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक्स डेहनिंग, कीनियर के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेनकी डीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

End of Feed