14 साल बाद भारत लौटेगी फॉर्मूला वन रेस, खेल मंत्री ने कहा- जल्द मिलेगी खेल मंत्रालय से मान्यता

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। मांडविया ने यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

Formula One Race in India: भारत में 14 साल बाद फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। मांडविया ने यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

Formula One Race

भारत में होगी फॉर्मूल वन रेस की वापसी।

यह वही ट्रैक है जहां 2011, 2012 और 2013 में फॉर्मूला वन रेस हुई थी। खेल मंत्रालय ने फॉर्मूला वन की वापसी के मद्देनजर व्यवस्था और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए कमर कस ली है। तीन विदेशी कंपनियां भी इसकी वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कुछ ही दिनों में संयुक्त बैठक होगी और साल 2027 में फॉर्मूला वन रेस आयोजित करने के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है।

End of Feed