भारतीय हॉकी टीमों ने रचा 20वें एशियाई खेलों में साझा इतिहास, मनप्रीत सिंह ने पूरी की स्पेशल हैट्रिक

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने एक स्पेशल हैट्रिक एशियाड में पूरी कर ली है।

नागोया: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय पुरुष टीम पहली बार एशियाड में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 के अंतर से मात दी। इससे एक दिन पहले भारतीय महिला हॉकी टीम चीन को 1-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। महिला टीम 44 साल लंबे अंतराल के बाद एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुई। एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम एक साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में सफल रहीं।

Indian Men and Women Hockey team

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

पुरुष टीम ने जीता पांचवां गोल्ड

यह भारतीय टीम का एशियाई खेलों में पांचवां पदक है। साल 1966 में बैंकाक में भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार इन खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दूसरी बार ये कारनामा करने के लिए उसे 22 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 1998 में हॉकी टीम दूसरा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। इसके बाद साल 2014 में इंचियोन और 2023 में हांगझाउ में उसे स्वर्ण पदक मिला था। ऐसे में भारतीय टीम आइची-नागोया में अपना खिताब बचाने में सफल रही और इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।

End of Feed