FIP Promotion India Padel Open: भारत के पहले पैडल टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत, टाइम्स ग्रुप के एमडी और बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर विनीत जैन बोले यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास

FIP Promotion India Padel Open:भारत में पहली बार FIP पैडल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा कि बेनेट यूनिवर्सिटी नए जमाने के खेलों के लिए एक प्रमुख स्थान बन रही है।FIP प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन की शुरुआत दिग्विजय प्रताप सिंह, मिगुएल वेगा, आर्यन गोवियास, राहुल मोटवानी और मोहित दहिया के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई।

FIP Promotion India Padel Open: एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन टूर्नामेंट का बैनेट यूनिवर्सिटी में शानदार आगाज हुआ है। इस टूर्नामेंट के पहले दिन दिग्विजय प्रताप सिंह, मिगुएल वेगा, आर्यन गोवियास, राहुल मोटवानी और मोहित दहिया जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट है और देश में CUPRA FIP टूर की शुरुआत है। ये इस खेल के लिए ऐतिहासिक पल को चिन्हित करता है।

FIP Paldel tournament

पैडल टूर्नामेंट की शुरुआत

21 से 24 नवंबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट ग्रेटर नोएडा के बेनेट यूनिवर्सिटी के अत्याधुनिक पैडल कोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। पैडल के लिए अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी एफआईपी द्वारा मान्य और द टाइम्स ग्रुप के समर्थन से पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की एक सहायक कंपनी) द्वारा आयोजित यह आयोजन भारत में पैडल के विकास में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

End of Feed