एफआईएच प्रो लीग: यूरोपीय चरण में भारत का खराब प्रदर्शन जारी, ब्रिटेन के खिलाफ मिली मात

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2023, 09:16 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है। ग्रेट ब्रिटेन में 2-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत का खराब प्रदर्शन
  • बेल्जियम के बाद मिली ग्रेट ब्रिटेन को हार
  • 2 के मुकाबले चार गोल से हारा भारत

लंदन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा और उसे अपने दूसरे मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। ब्रिटेन ने तीन मैदानी गोल दागे जबकि भारत ने अपने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। ब्रिटेन की तरफ से नुर्स टिमोथी (छठे मिनट), सोर्सबी थामस (31वें), मोर्टन ली (33वें) और बेंडुरास निकोलस (53वें) ने गोल किए। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह (13वें और 42वें मिनट) ने किए। हरमनप्रीत ने इस तरह से प्रो लीग में सर्वाधिक 35 गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया है।

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम(साभार Hockey India)

पहले मैच में बेल्जियम के खिलाफ भी मिली थी हार

भारत की यूरोपीय चरण के इस दौरे में लगातार दूसरी हार है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में शुक्रवार को अंतिम मिनट में गोल खाने के कारण बेल्जियम से 1-2 से हार गई थी। नुर्स ने सीनियर स्तर पर अपना पहला गोल करके ब्रिटेन को बढ़त दिलाई। वह ललित कुमार उपाध्याय और मनदीप मोर को छका कर भारतीय सर्कल में पहुंचे। उनके करारे शॉट का भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक के पास कोई जवाब नहीं था। पाठक ने शुरू में पीआर श्रीजेश की जगह गोलकीपर की जिम्मेदारी निभाई थी।

End of Feed