Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के टीम पूल का हुआ ऐलान, किस ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान

Hockey World Cup 2026 Team Pools: हॉकी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए मेंस और विमेंस टीमों के पूल का एलान कर दिया है। मेंस में भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। मतलब साफ है कि दो चिरप्रतिद्वंद्वी हॉकी के मैदान पर एक दूसरे खिलाफ खेलने उतरेंगे।

Hockey World Cup 2026 Team Pools: नीदललैंड्स के एम्स्टर्डम में स्थित वैगनर स्टेडियम में आयोजित एक आधिकारिक ड्रॉ समारोह में एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए टीमों के पूल का ऐलान कर दिया गया। हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। आगामी विश्व कप के दौ आयोजन स्थलों का भी चुनाव किया गया है। एम्स्टर्डम के वैगनर और बेल्जियम के वेव्रे में नये बने हॉकी एरिना बेलफियस में मुकाबले खेले जाएंगे।

Hockey India (2)

भारतीय हॉकी टीम। फोटो- हॉकी इंडिया

मेंस और विमेंस के लिए चार-चार पूल बनाए हैं। हर पूल में चार-चार टीम शामिल हैं। हॉकी के चाहने वालों के अच्छी खबर है कि उन्हें मेंस हॉकी के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों को एक ही पूल में रखा गया है।

End of Feed